ज्ञानपुर, भदोही। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी बाजार में मंगलवार को सूखने के लिए छत पर कपड़ा डालते समय 70 वर्षीय वृद्ध तार के करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। जिसके चलते घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी 70 वर्षीय सुरेंद्र कुमार वर्मा मंगलवार को गीला कपड़ा सुखाने के लिए छत पर जैसे ही चढ़कर कपड़ा डालते समय वह बगल से गुजरे तार के करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गए। घर के लोगों को जानकारी हुई तो घरवाले सूखी लकड़ी से झुलस रहे वृद्ध को तार से छुड़ाया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..