सुहाग की रक्षा का करवा चौथ पर्व आज, दुकानों पर श्रृगांर व पूजन सामग्री की खरिददारी शुरू

प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर, भदोही। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाने वाला सुहागिनों का पर्व करवाचौथ कल गुरुवार को मनाया जाएगा । यह पर्व सुहाग की रक्षा व पति के दीर्घायु की कामना को लेकर प्रतिवर्ष मनाया जाता है । पर्व की तैयारी में जुटी महिलाओं ने खरीददारी शुरू कर दी है। पूजन व श्रृगांर सामग्री खरीदने के लिए नगर व बाजारों में भीड़ लगी रही है। महिलाओं ने श्रृंगार व व्रत.से जुड़े सामानों की खरीदारी आज से ही शुरु कर दी है जिससे बाजारों में पूरे दिन चहल-पहल बनी रही ।












