भाजपा लाठी डंडों की सरकार – भूपेंद्र सिंह हुड्डा (पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा)

अब्दुल बासित मलक
यमुनानगर(रादौर):- रादौर हल्के से कांग्रेस के भावी उम्मीदवार बिशन लाल सैनी के समर्थन में आज एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने संबोधन में आज भाजपा को जमकर घेरा। वहीं कांग्रेस द्वारा जारी घोषणा पत्र की तारीफ किया। हुड्डा ने भाजपा को गोली ओर लाठी डंडों की सरकार करार देते हुए कहा कि जब से ये हरियाणा बना तब से 2014 तक 80लोगों की मौत गोली लगने से नहीं हुई, लेकिन बीजेपी सरकार के पांच साल के कार्यकाल में 80 लोग गोली से मारे जा चुके है।












