भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय संकल्प रैली निकाल किया रोड शो
हरमेश भाटिया
रामपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ज्वाला नगर के बाकर स्कूल पर एकत्र हुए और विजय संकल्प कार रैली की तैयारियां की इसी के चलते भाजपा प्रत्याशी भारत भूषण गुप्ता विजय संकल्प रैली में शामिल होने पहुंचे सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया और रैली को रवाना।
विधानसभा के उपचुनाव को लेकर प्रचार के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी ने विजय संकल्प कार रैली रोड शो रामपुर में निकाली गई रैली का जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत हुआ, वहीं दूसरी ओर फिल्म अभिनेत्री एवं पूर्व सांसद जयप्रदा ने भाजपा विजय संकल्प रैली का स्वागत किया और राधा रोड के चौराहे से रैली में शामिल हुई भाजपा ने विजय संकल्प रैली निकाल दिखाई अपनी ताकत रामपुर में भाजपा की रैली ज्वाला नगर से प्रारंभ होकर राम रहीम पुल होते हुए शहर के प्रमुख रास्ते होकर चुनाव कार्यालय पर जाकर समाप्त हुई। भाजपा की विजय संकल्प कार रैली में मौजूद भाजपा के बलदेव सिंह औलख,पूर्व सांसद जयप्रदा, प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन,दर्जा मंत्री सूर्य प्रकाश पाल, भाजपा नेता आकाश सक्सेना, और भाजपा के कार्यकर्ता भारी संख्या में विजय संकल्प कार रैली में मौजूद है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..