भाकियू ब्लॉक तालग्राम अध्यक्ष ने किया बच्चों को पुरस्कृत
पुष्पेंद्र सिंह राठौर
कन्नौज. बाल दिवस के अवसर पर ब्लॉक तालग्राम के ग्राम गोविंदपुर तिकुरियन स्थिति महावीर शिक्षा सदन स्कूल में भारतीय किसान यूनियन (भानू) के ब्लॉक अध्यक्ष तालग्राम सुरजीत शर्मा मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित हुए। जिसमें बच्चों की कबड्डी, दौड़, रंगोली, मेहंदी, व क्रिकेट संबंधी प्रतियोगिताएं कराई गई।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को ब्लॉक अध्यक्ष तालग्राम सुरजीत शर्मा द्वारा पुरस्कृत किया गया तथा बाल दिवस की विशेषताएं बताते हुए बच्चों को संबोधित कर प्रोत्साहित भी किया उन्होंने बताया कि बाल दिवस को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी का जन्म हुआ था। पंडित जवाहरलाल नेहरु जी ने अपने जन्मदिन को देश की युवा व बाल पीढ़ी को अर्पित कर दिया था। जिसे आज हम लोग बाल दिवस के रूप में मनाते हैं। इसी के साथ-साथ उन्होंने बच्चों को पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के आदर्शों पर चलने के लिए भी संकल्प दिलाया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य इलाकेदार सिंह राजपूत सहित समस्त अध्यापक गण मौजूद रहे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..