देखने में एम्बुलेस और काम में शराब तस्करी, अवैध शराब के साथ दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

बृजेश कुमार
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के नेतृत्व में तरया सुजान पुलिस द्वारा चौकी बहादुरपुर एन।एच 28 के से मामने से अभियुक्तगणो द्वारा एक अदद एम्बुलेंस महेन्द्र जाइलो निली बत्ती वाहन संख्या UP 70 BQ 5551 के अन्दर से 30 बोतल 750 ML व 394 बोतल 375 ML अग्रेजी रायल स्टेग शराब हरियाणा निर्मित व दो नफर अभियुक्त की गिरफ्तारी में सफलता प्राप्त की गई।












