कर्णाटक – अयोग्य करार दिए गये विधायक का दावा, येदुरप्पा से माँगा 700 करोड़ तो उन्होंने दिया एक हज़ार करोड़

तारिक जकी
कर्नाटक: अयोग्य ठहराए गए कर्नाटक के विधायक नारायण गौड़ा के सम्बन्ध में न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा है नारायण गौड़ा को मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कृष्णराजपेट निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए 1,000 करोड़ रुपये दिए थे और उन्होंने उन रुपयों का इस्तेमाल विकास कार्यों के लिए किया।

गौड़ा ने साथ ही कहा, ‘मैंने उनसे कृष्णराजपेट निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए 700 करोड़ रुपये आवंटित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वे 300 करोड़ रुपये ज्यादा 1000 करोड़ रुपये देंगे। उसके बाद उन्होंने वह रुपये दे दिए। आपको नहीं लगता कि मुझे एक ऐसे महान व्यक्ति का समर्थन करना चाहिए, मैंने ऐसा ही किया। उसके बाद येदियुरप्पा ने कहा कि उनका अयोग्य ठहराए गए विधायकों से कोई लेना देना नहीं।’











