कानपुर. आम आदमी पार्टी कानपुर दक्षिण के तत्वाधान में बड़े चौराहे पर प्रदूषण तथा डेंगू की समस्या से जूझ रहे कानपुर की जनता को सेफ्टी मास्क वितरित किए गए। जानकारी देते हुए विनय अवस्थी ने बताया कि जन जागरूकता अभियान के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
जिला संयोजक सोम भारत ने कहा कि यहां का प्रशासन तथा नगर निगम ने आंखों पर पट्टी बांधकर बैठा है। कानपुर की गिनती विश्व के सबसे गंदे शहरों में होती है कानपुर को विश्व का सबसे गंदा शहर का तमगा मिला है। हम किसी का विरोध नहीं कर रहे हैं लेकिन जन जागरुकता अभियान के लिए यह कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। जिसमें सड़कों पे चल रहे राहगीरों को सेफ्टी मास्क वितरित किए गए। सड़क पर चल रहे राहगीरों में महिलाएं बुजुर्ग बच्चों को सेफ्टी मास्क का वितरण किया गया। मुख्य रुप से उपस्थित प्रशांत त्रिपाठी, विनय अवस्थी, संजय, विनोद सिंह, नागेंद्र राणा, संदीप शुक्ला, विनय मिश्रा, धर्मेंद्र, देवेश, जावेद खान, लोग मौजूद रहे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..