आखिर लगते ही क्यों है ये शिलापट्ट, जब उखाड़ने ही होते है

फारुख हुसैन
पलिया कला खीरी. सरकार और पत्थरों का साथ पुराना है। भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में इन दिनों जगह-जगह सांसद, विधायक, मंत्री आदि अपने नाम और काम को लोगों तक पहुंचाने के लिए पत्थर पर अंकित कर सड़कों, चौराहों पर लगवाते हैं। लेकिन जल्दबाजी के चक्कर में सालों साल चलने वाले शिलापट कुछ दिन में ही उखड़ने लगते हैं।












