एसएसबी युवाओं की सोच को बनाएगा हाईटेक, शुरू किया कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम

फारुख हुसैन
गौरीफंटा. सामाजिक चेतना अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत एसएसबी ने कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम में 45 दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम भारत नेपाल सीमा पर बने एस एस बी के सूडान कैम्प में शुरू किया गया। जिसमें 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। 39 वी वाहिनी के कमांडेंट मुन्ना सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में बच्चों को वर्तमान समय में कम्प्यूटर के महत्व व आवश्यकता पर जानकारी दी। कमांडेंट मुन्ना सिंह ने बताया आजकल रोजमर्रा की जिंदगी में इंटरनेट की एक अहम भूमिका हो गई है।












