मधुबन (मऊ): थाना परिसर में मंगलवार को पीस कमेटी की बैठक प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह की अध्यक्षता में सम्पंन हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य अयोध्या में बाबरी मस्जिद व राम जन्मभूमि विवाद को लेकर छह दिसम्बर को हुई घटना के बरसी पर आपसी सौहार्द कायम करने पर लोगों से अपील की गयी।
बैठक को सम्बोधित करते प्रभारी निरीक्षक सिंह ने कहा कि बीते पर्वों व अयोध्या प्रकरण में आने वाले फैसले के बाद जिस तरह लोगों ने आपही सौहार्द की मिसाल कायम किया था। जो तारीफ योग्य है। आगे कहा कि आपसी सौहार्द की कड़ी को मजबूत करने के लिए एक-दूसरे का अहम भूमिका होती है। जिससे समाज में अमन-चैन कायम होता है। बैठक को एडवोकेट अनिल मिश्र, समाजसेवी डा. नासिर अली, अष्टभुजा शाही आदि ने सम्बोधित करते आपसी सौहार्द को मजबूत करने पर बल दिया।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..