कलश यात्रा कर हुआ भागवत कथा का शुभारंभ

मुकेश यादव
मधुबन (मऊ) : तहसील क्षेत्र के बहादुरपुर गांव स्थित ब्रह्म बाबा के मंदिर प्रांगण में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ मनसाराम ब्रम्ह धाम बहादुरपुर गांव में बाबा के दरबार से सैकड़ों देवियों ने शिर पर कलश धारण कर किया। कार्यक्रम का आयोजन नित्य 2:00 बजे से 6:00 बजे तक चलेगा। जिसमें वृंदावन से पधारे युवा विद्वानों के मुखारविंद से नित्य अपराह्न 2:00 से सायं 6:00 बजे तक प्रवचन होगा।












