राहुल गांधी ने किया देश को शर्मिंदा: धर्मेंद्र त्यागी
सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए देश को रेप इन इंडिया बता कर पूरे देश को शर्मसार कर दिया। सदन से लेकर रोड तक कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी के बयान पूरा देश माफी मांगने की बात पर अड़ा है। वहीं राहुल गांधी माफी मांगने के बजाय मुस्कुरा रहे हैं। जैसे उन्होंने बहुत बड़ा कार्य किया है। उसके लिए उनके मुंह पर खुशी दिख रही है। भारतीय राजनीति में ऐसे लोग जब संसद में चुनकर आएंगे जो इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग करते हैं
उन्हें भारतीय राजनीति और संस्कृति का पता ही नहीं है। जिन्होंने पूरी नारी शक्ति का अपमान किया है उन्हें नारी शक्ति से और पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा नेता धर्मेंद्र त्यागी ने बताया की राजनीतिज्ञ चाणक्य ने 2000 वर्ष पहले कहा था विदेशी मां की संतान देशभक्त नहीं हो सकती जो आज दिखाई दे रहा है। जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद ऐसे बयान बाजी कर घटिया राजनीति और लोकप्रियता हासिल कर अपना खोया हुआ जनाधार वापस पाना चाहते है जिससे पूरा देश शर्मसार हो गया है। राष्ट्रपति महोदय से हमारी मांग है की राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त की जाए अन्यथा फिर कोई और सांसद इस तरह के बयान देकर देश को फिर से शर्मिंदा करेगा। इस मौके पर मुख्य रूप से ठाकुर विश्वनाथ सिंह बृजेश चौधरी सुबोध त्यागी शिव कुमार वशिष्ठ लाला शिवकुमार मनोज कोशिक समेत कई लोग मौजूद रहे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..