सपा नेता रेहान ने जंतर-मंतर पर जलाया नागरिक संशोधन बिल, कहा मुसलमानों के खिलाफ भाजपा कर रही है साजिश

फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी नागरिक संशोधन बिल को लेकर विपक्षी पार्टियों का विरोध सामने आ रहा है। समाजवादी पार्टी के नेता रेहान खान ने कहा कि वह नागरिक संशोधन बिल 2019 के खिलाफ हैं और समाजवादी पार्टी हर कीमत पर इसका विरोध करेगी। इसना ही नहीं सपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नेता रेहान खान का कहना है कि यह बिल मुसलमानों के खिलाफ एक साजिश है।

आपको बता दें कि पलिया तहसील से बस द्वारा रेहान खान के नेतृत्व में कई बसें समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से भरकर दिल्ली के जंतर मंतर गई थी जहां उन्होंने नागरिक संशोधन बिल की प्रतियां जलाकर अपना विरोध जताया।











