लोनी क्षेत्र अधिकारी सहित क्षेत्र के 10 शांति दूतों को सम्मानित किया जाएगा

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। 25 जनवरी को विकास खण्ड कार्यालय लोनी में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिसमे कार्यक्रम की अध्यक्षता लोनी उपजिलाधिकारी खालिद अंजुम करेंगे और मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक होंगे। कार्यक्रम में मतदाता जागरूक रैलियां व झाकिया निकाली जायेगी तथा रैलियां ब्लाक कार्यालय में एकत्रित होगी।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोनी सीओ राजकुमार पांडेय को जनता द्वारा सम्मानित किया जाएगा तथा लोनी क्षेत्र के 10 शांतिदूतों को भी सम्मानित किया जाएगा।उक्त कार्यक्रम में व्यापार मंडल लोनी व टैम्पो एसोसिएशन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।











