ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने चेकिंग के दौरान नशीला पदार्थ तस्कर को भारी मात्रा में गांजे के साथ किया गिरफ्तार

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। ट्रोनिका सिटी पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ एक शातिर तश्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने तश्कर को जेल भेज दिया है।

पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम मुनीर पुत्र शकील निवासी गोल्डन सिटी पावी सादिक पुर थाना ट्रोनिका सिटी बताया। एसएचओ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का तश्कर है। जो पहले भी जेल जा चुका है और चलते फिरते लोगो को गांजा बिक्री करता था। जिसे जेल भेज दिया गया है।











