तहसील परिसर में नही हो रहा जल निकासी , मार्ग ने लिया तालाब का रूप

गौरव जैन
रामपुर। तहसील परिसर में पुल के पास से रजिस्ट्री ऑफिस तक बहुत दिनों से पानी निकास नही हो रहा है जिससे बहुत ज्यादा कीचड़ भरी रहती है तथा बारिश के होने से परिसर के अंदर सड़को ने तालाब का रूप ले लिया है। जिससे आने जाने वाले लोगो को बहुत ज्यादा परेशानी होती है दिनाक 17-12-2019 दिन मगलवार को स्थानीय स्टाम्प विक्रेताओं ने तहसील दिवस पर जिलाधिकारी को प्राथना पत्र देकर इस समस्या को अवगत कराया गया था।











