लसरा ग्राम पंचायत उपचुनाव – दाखिल हुवे कुल 5 नामांकन

बापू नंदन मिश्र
रतनपुरा (मऊ) स्थानीय खंड विकास अधिकारी कार्यालय में लसरा ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए होने वाले उपचुनाव में कुल 9 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा जबकि पहले और दूसरे दिन मिलाकर कुल 5 लोगों ने ही अपना नामांकन पत्र दाखिल किया । रंजना पुत्री बुद्धिराज राम एवं सोनी पुत्री बुद्धिराज राम ने अपना नामांकन पत्र पहले दिन ही दाखिल किया था जबकि धनंजय पुत्र पुर्णवासी रविकांत पुत्र पूर्णवासी एवं पूजा पत्नी योगेश ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस चुनाव को लेकर खंड विकास अधिकारी कार्यालय में पूरा पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से अंत तक डटा रहा।











