कानपुर में CAA-NRC के विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में कुल 66 लोगो को सीआरपीसी 107/116 के तहत प्रशासन ने भेजी नोटिस, कहा भरे 2-2 लाख का श्योरिटी बांड

आदिल अहमद/ मो कुमैल
कानपुर. उत्तर प्रदेश के कई शहरों में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर लगातार प्रदर्शन चल रहा है। बृहस्पतिवार को कानपुर शहर के मोहम्मद अली पार्क में महिलाओं के धरना प्रदर्शन के सिलसिले में अपर सिटी मजिस्ट्रेट ने 66 लोगों से दो-दो लाख रूपये की बांड राशि जमा करने के लिए कहा है।

उन्होंने बताया कि मोहम्मद अली पार्क में प्रदर्शन चल रहा है। पुरुष औरतों को नारेबाजी के लिए भड़का सकते हैं या फिर कानून व्यवस्था भंग कर सकते हैं। अग्निहोत्री ने बताया कि एहतियातन 66 लोगों को नोटिस भेजकर बॉन्ड की राशि भरने को कहा गया है।











