बरेली के साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय में रेंजर शिविर का हुआ समापन

करिश्मा अग्रवाल
बरेली। शहर के साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय में चल रहे रेंजर शिविर का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। इस समापन समारोह के प्रारंभ में रेंजर प्रभारी डॉ रीना टंडन, मुख्य अतिथि जिला स्काउट कमिश्नर श्री हरि लाल शर्मा तथा प्राचार्या डॉ राकेश अरोड़ा ने रेंजर्स द्वारा बनाए गए तंबुओं का निरीक्षण किया,जिसमें सूर्या टोली प्रथम, मणिकर्णिका टोली द्वितीय तथा स्टार टोली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगारंग कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं देश भक्ति गान आदि प्रस्तुत किए गए।












