नाबालिग लड़के के साथ कथित दुष्कर्म के आरोप में ढोंगी बाबा रामदास गिरफ्तार

प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर, भदोही। नाबालिग लड़के से दुष्कर्म के आरोप में स्थानीय कोतवाली पुलिस ने एक ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है। नाबालिग बालक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाबा के खिलाफ पोक्सो एक्ट के साथ ही भादंसं की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। इससे पहले इस घटना की जानकारी मिलने पर ढोंगी बाबा के ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर डाला था. बताया जा रहा है कि इसके पूर्व भी ये ढोंगी बाबा एक मंदिर में पुजारी था और वहा भी ऐसे ही कुकर्मो के कारण ग्रामीणों ने इसको भगा दिया था.

पीड़ित बालक की शिकायत के आधार पर परिजनों ने थाने में आरोपी बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया पुलिस ने आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बाबा के खिलाफ भादवि की धारा 5/20, 377 व 4/5 पोस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे विरुद्ध कार्यवाही कर रही है।











