चोरों ने शटर उखाड़कर इलेक्ट्रॉनिक व मोबाइल की दुकान को बनाया निशाना, हजारों का माल ले उड़े
सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। लोनी थाना क्षेत्र में चोरो का आतंक चरम पर है। बीती मंगलवार की रात को चोरो ने गिरी मार्किट में शटर तोड़कर इलेक्ट्रिक व मोबाइल शॉप को निशाना बनाया और हजारो की चोरी को अंजाम दे दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है। जिसे लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।
पीड़ित अवधेश शर्मा ने बताया कि गिरी मार्किट की एक ही शॉप में वह इलेक्ट्रिक तथा उनका दोस्त सतीश मोबाइल का कार्य करता है। देर रात चोर उनकी दुकान का शटर तोड़कर करीब 35 हजार का इलेक्ट्रिक सामान व मोबाइल फोन चुराकर फरार हो गये।पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है। जिसे लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।ज्ञात रहे कि सोमवार की रात में लोनी कोतवाली थाना क्षेत्र से चोरो ने दो शॉप को निशाना बनाया था। बागराणप कॉलोनी से एक होटल का शटर तोड़कर चोरो ने 4 गैस सिलेंडर व हजारो की नकदी पर हाथ साफ कर दिया था तथा अंबेडकर कॉलोनी में शटर तोड़ने के दौरान हुई आवाज सुनकर पडौसी जाग गए थे और चोर विफल होकर फरार हो गये थे। जिससे शॉप मालिक का नुकसान होने से बच गया।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..