पूर्वांचल समाज सेवा समिति ने जरूरतमंदों में बांटे कंबल

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। नगर पालिका परिषद लोनी के वार्ड नं0 46 के खुशहाल पार्क में कादरी मस्जिद के पास रविवार को पूर्वांचल समाज सेवा समिति ने गरीबो को कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने बुजुर्गों के हाथों से सैकड़ों गरीबों व जरूरतमंद लोगों को गर्म कंबल वितरित किये।

उन्होंने कहा कि हम सभी को मानव जीवन को सार्थक करने के लिये “मानव ही मानव के काम आये ” इसी सोच व सिद्धांत के साथ अपने जीवन को जीना चाहिये तथा हर समय गरीब व असहाय लोगों की जिस प्रकार संभव हो सहायता करनी चाहिए।











