लाख रूपये के विकास कार्यों का किया उद्घाटन, रंजीता धामा

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। भारतीय जनता पार्टी की लोनी नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रंजीता धामा ने लोनी क्षेत्र के विभिन्न वार्डो मे 50 लाख रूपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर कालोनी वासियों ने लोनी नगरपालिका अध्यक्ष का फूल-माला पहनाकर ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया।

रंजीता धामा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार केन्द्र मे एवं प्रदेश मे बहुत ही साफ एवं नेक नियत से समान रूप से विकास कार्य कराये जा रहे हैं। हमारे दुारा सभी धर्म-जाति के लिये बिना किसी भेदभाव के कार्य कराये जा रहे हैं।उपस्थित लोगो के दुारा रंजीता धामा जिंदाबाद के नारे लगाये गये तथा विकास कार्यों के लिये रंजीता धामा का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सभासद मोनू चौधरी, बबलू शर्मा, अनिल ,अमित तोमर, देवेन्द्र पाल, रूपेन्द्र चौधरी ,दर्शन सेठजी, सुमित शर्मा, सोनू, करण, चाँदबीर चौधरी, ओमपाल सिंह, विरेन्द्र चौधरी, सरदार सिंह, रविन्द्र देशबंधु, सुमेर सिंह, रामवती, अनीता देवी, कोमल चौधरी सहित हजारों की संख्या मे कालोनी के महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।











