थाना टोनिका सिटी को मिली सफलता चेकिंग के दौरान 2 अंतर्राज्यीय वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। ट्रोनिका सिटी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 2 अन्तर्राज्जीय वाहन चोर गिरफ्तार कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने चोरी के 8 वाहन ,अवैध असलाह ,फर्जी आरसी व फर्जी नम्बर प्लेट बरामद की है। पुलिस ने दोनो अभियुक्तो को जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार अभियुक्तो की पहिचान बॉबी व कासिम के रूप में हुई। सीओ ने बताया कि अभियुक्त बहुत ही शातिर किस्म के अपराधी है। जो आन डिमांड वाहन चोरी कर फर्जी आरसी व नम्बर प्लेट बनाकर महंगे दामो में बेचते थे। अभियुक्तो के अनुसार उनके 2 साथियो अब्बुजर व फईम के नाम प्रकाश में आये है। जिनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त जिला गौतमबुद्धनगर ,गुड़गांव व दिल्ली से लूट/ चोरी में कई बार जेल जा चुके है। जिन्हें फिलहाल जेल भेजकर आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।











