एसडीएम ने उपचुनाव की तैयारी को लेकर तहसील प्रशासन के साथ की बैठक

वरुण जैन
स्वार। आगामी विधानसभा उपचुनाव की तैयारी को लेकर उपजिलाधिकारी ने तहसील प्रशासन में अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली। इस दौरान सभी लेखपाल व अमीन मौजूद रहे। गुरुवार को तहसील सभागार में राजनीतिक दलों के साथ भी मीटिंग के आयोजन की भी सूचना प्रसार के लिए भी निर्देशित किया गया।

कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराना प्राथमिकता होगी। इस दौरान तहसीलदार रणविजय सिंह, नायब तहसीलदार राजेश शर्मा, कानूनगो पुखराज सिंह, सहित सभी लेखपाल व अमीन मौजूद रहे। उप जिला अधिकारी राकेश गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को सभी राजनीतिक दलों के साथ एक बैठक का आयोजन किया जाएगा।











