कारवां मैरिज होम में रमजान के मद्देनजर प्रशासन ने पीस कमेटी की मीटिंग का किया आयोजन, सोशल डिस्टेंसिंग का रखा पूरा ध्यान

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। बुधवार दोपहर को ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के कारवाँ वेंकट हॉल में प्रशासन द्वारा पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीएम खालिद अंजुम ,सीओ राजकुमार पांडेय , एसएचओ रमेश चंद सिंह एवं सभी चौकी प्रभारी मौजूद रहे। मीटिंग में प्रशासन ने रमजान के पवित्र माह के मद्देनजर इमामो व मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगो को निमंत्रित कर बुलाया गया। जिसमे चुनिंदा लोगो को बुलाकर शोशल डिस्टेंसिंग का विशेष रूप से ख्याल रखा गया।

उन्होंने कहा कि लॉक डाउन का पालन करते हुए एक दूसरे भाइयो का ख्याल रखा जाये तथा शोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखे। सीओ राजकुमार पांडेय ने बताया कि कोविड 19 बहुत ही गम्भीर है ,जिसका कोई इलाज नही है ,जिसकी घरो में ही रहकर चैन तोड़ी जा सकती है। लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।











