थाना टोनिका सिटी पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ महिला सहित 2 को भेजा जेल, कब्जे से 2 किलो 300 ग्राम गांजा,एक चोरी की बाइक ,इन्वर्टर,2 बैटरे किये बरामद
सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। ट्रोनिका सिटी पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी में अलग अलग स्थानों से महिला सहित 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद कर जेल भेज दिया है।
एसएचओ रमेश चंद राणा ने बताया कि बुधवार सुबह क्षेत्र के इनाम बिहार से एक अभियुक्त मौ अरशद पुत्र जावेद अख्तर निवासी फातिमा मस्जिद कासिम बिहार थाना ट्रोनिका सिटी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम गांजा व चोरी की मोटरसाइकिल तथा 2 बैटरे ल्युमिनियस कम्पनी व 1 इन्वर्टर बरामद हुआ। वही कासिम बिहार खेत से महिला भूरी उर्फ जरीना पत्नी मुख्तयार निवासी बंगाली मस्जिद कासिम बिहार थाना ट्रोनिका सिटी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है। एसएचओ ने बताया कि महिला सहित दोनो अभियुक्तो को जेल भेज दिया है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..