मदद करने वाली रिलीफ टीम पर लोनी पुलिस का अत्याचार बेरहमी से की पिटाई, जमीयत उलेमा ए हिंद की कमेटी ने की कार्रवाई मांग

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। जमीअत उलेमा ए हिन्द की “रिलीफ़ टीम” पर पुलिस की लाठियां, राशन बाटने वाले वाहन की परमिशन के बावजूद गाड़ी चालक की बेहरहमी से पिटाई, लोनी कोतवाली क्षेत्र की राशिद अली गेट पॉइंट पर मारपीट, कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर समेत कई पुलिसकर्मियों पर बेरहमी से पिटाई करने के आरोप से जमीअत उलेमा ए हिन्द में रोष व्याप्त है। जिनका आरोप है कि परमिशन के बाद भी मदद करने वाली टीम पर पुलिस अत्यचार कर रही है,ऐसे माहौल में गरीबो ,असहाय ,जरूरतमंदों की मदद कैसे की जाएगी। वही जमीयत उलेमा ए हिन्द ने दोषी पुलिसकर्मियों पर की जाएगी कार्रवाई की मांग की है।












