एसडीएम व सीओ ने कोसी के खादर में पकड़ी दो शराब की भट्टी, हजारों लीटर लाहन किया नष्ट

वरुण जैन
स्वार। उपजिलाधिकारी ने कोसी नदी के खादर में छापामार कार्रवाई कर दो शराब की भट्टियों को नष्ट कर दिया। इसके साथ ही बरामद हजारों लीटर लाहन को भी नष्ट किया गया। वहीं क्षेत्र के गांव में एक युवक के घर पर भारी मात्रा में मिट्टी का तेल, कच्ची शराब का लाहन व 5 किलो पॉलिथीन भी बरामद की गई। मौके पर युवक को भी गिरफ्तार किया गया है।

मौके से युवक को भी गिरफ्तार किया गया। उपजिलाधिकारी व सीओ की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा है। मामले की जानकारी पर उपजिलाधिकारी ने बताया कि मसवासी चौकी क्षेत्र के गाँव फतेहगंज में देवेन्द्र पुत्र यशपाल के घर से भारी मात्रा में मिट्टी का तेल बरामद होने पर उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई हेतु रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। इसके साथ ही कच्ची शराब बनाने के लाहन के साथ 5 किलो पॉलिथीन भी बरामद की गई है। जिसपर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई भी की जायेगी। वहीँ चौहदद्दा व अकबराबाद में कोसी नदी के खादर में पकड़ी गई शराब की दोनों भट्टियों व बरामद हजारों लीटर शराब बनाने के लाहन को नष्ट किया गया है। शराब बनाने के उपकरणों को भी जब्त किया गया है।











