जनता ने फूल वर्षा कर अधिकारियों का उत्साहवर्धन किया
वरुण जैन
स्वार। क्षेत्र में कोरोना वायरस से बचाव के लिए लगातार प्रयासरत स्थानीय अधिकारियों का जनता ने फूल वर्षा कर उत्साहवर्धन किया। जनता के द्वारा की गयी फूलों की वर्षा को देखकर स्थानीय अधिकारियों ने भी उनका आभार व्यक्त किया।
क्षेत्र की जनता को कोरोना वायरस के प्रकोप से बचाए रखने के लिए स्थानीय अधिकारी लगातार प्रयासरत हैं। रविवार को जैसे ही उपजिलाधिकारी राकेश गुप्ता, तहसीलदार रणविजय सिंह, नायब तहसीलदार राकेश शर्मा टीम के साथ नगर से होकर गुजरे तभी घर की छतों पर खड़े स्थानीय लोगों ने अधिकारियों के ऊपर फूलों की वर्षा करनी शुरू कर दी। जनता ने स्थानीय अधिकारियों का फूलों की वर्षा कर उत्साहवर्धन किया तो वहीं अधिकारियों ने भी उनका अभिवादन स्वीकार करते हुए आभार व्यक्त किया।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..