खेत में तेंदुए के बच्चे पाए जाने की सूचना पर मचा हड़कंप

वरुण जैन
स्वार। क्षेत्र के एक खेत मे तेंदुए के बच्चों को पकड़े जाने की जानकारी पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पर पहुँचे डीएफओ ने जंगली बिल्ली के बच्चों की पुष्टि की है। वन विभाग ने तीनों बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर कानपुर स्थित चिड़ियाघर को भेजा है।

मामले की जानकारी पर चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह व प्रभागीय निदेशक ए के कश्यप भी मौके पर पहुँच गए। प्रभागीय निदेशक ए के कश्यप ने बताया कि पकड़े गए बच्चे जंगली बिल्ली के है। चुकि ये भी वन्य जीवों की श्रेणी में आते हैं। इसलिए इनका स्वास्थ्य परीक्षण कराकर कानपुर के चिड़ियाघर भेजा जायेगा। जहाँ इनका सही पालन हो सकेगा।











