कानपुर – तीन कोरोना संदिग्ध मरीजों की मौत, जाँच हेतु भेजा गया है सैम्पल

आदिल अहमद
कानपुर. कानपुर के हैलट अस्पताल में गुरुवार को तीन और कोरोना संदिग्ध की मौत हो गई है। इनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने तक शवों को बॉडी बैग में सुरक्षित कर दिया गया है। कोविड गाइडलाइन के तहत शवों का अंतिम संस्कार कराया जाएगा।

इस दौरान आज हैलट की फ्लू ओपीडी में 120 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है जिनमे नये 16 संदिग्ध रोगी भर्ती किए गए हैं। कोविड अस्पताल में 45 कोरोना पॉजीटिव रोगियों का उपचार चल रहा है। आईसीयू में 10 रोगी भर्ती हैं। एक वेंटिलेटर और तीन आक्सीजन पर हैं। शहर में बढ़ रहे कोरोना संक्रमितो की संख्या से स्वास्थ्य विभाग में हडकम्प मचा हुआ है.











