सोशल डिस्टेंस को ताक पर लगा लेखपाल संघ ने कोतवाली मे किया धरना प्रदर्शन

रॉबिन कपूर
फर्रुखाबाद: लेखपाल के साथ मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ़ कार्यवाही की मांग को लेकर लेखपाल संघ ने कोतवाली में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कोविड 19 के तहत होने वाली सोशल डिस्टेन्स का मजाक बना दिया गया। भारी संख्या मे पहुंचे जिले भर के लेखपालों नें कार्यवाही की मांग को काफी देर तक शहर कोतवाली मे हंगामा होता रहा और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी।

अपने साथी के साथ अभद्रता की खबर पर आक्रोशित हुए उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष सैयद मीर खां, मंत्री अजीत द्विवेदी आदि दर्जनों लेखपालों के साथ कोतवाली आ धमके। उन्होंने सोशल डिस्टेंस को ताक पर रखकर कोतवाली में ही दरी डालकर धरना प्रदर्शन शुरू किया। पूरे दिन चले इस हाईटेक ड्रामे के दौरान भारी संख्या मे लोग आस पास बैठकर नारे बाजी करते रहे। कोतवाली परिसर सें लेकर सड़क तक लोग भीड़ जमा करके खड़े दिखाई दिये।
घटना की सूचना मिलने पर सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़, एसडीएम सदर अनिल कुमार पहले कोतवाली पंहुचे और काफी देर तक वार्ता की। कई घंटे चली वार्ता के बाद भी कोई परिणाम नही निकला। जिसके बाद एडीएम विवेक श्रीवास्तव, एएसपी त्रिभुवन सिंह आदि भी कोतवाली आ गये। उन्होंने भी दोनों पक्षों से वार्ता की। लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई परिणाम वार्ता से नही निकल पाया है। लेखपालो का प्रदर्शन जारी देर शाम तक जारी रहा। लेखपाल संघ के महामंत्री अजीत द्विवेदी नें बताया कि वार्ता चल रही है। जब तक कार्यवाही नही होगी विरोध जारी रहेगा।











