भाजपाइयों का तीसरे दिन भी चालू रहा परिवार संपर्क अभियान, घर घर जाकर गिनाई सरकार की उपलब्धियां, बाटे पत्रक
वरुण जैन
स्वार. भाजपाइयों ने परिवार संपर्क अभियान तीसरे दिन भी चालू रहा। भाजपा के स्वार ग्रामीण मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मोदी व योगी सरकार की जनसरोकार व कल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों के बारे घर घर जाकर जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही सभी को प्रधानमंत्री के द्वारा लिखे गए पत्रक भी वितरित किये गए।
भाजपा स्वार ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष पवन कुमार के तत्वावधान में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने नगर में घर घर तक केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। परिवार संपर्क अभियान में नगर पंचायत अध्यक्ष हरिओम मौर्य, दीप गोयल, सौरभ गुप्ता, कपिल गुप्ता, महेश भारद्वाज, प्रीतम मौर्य, विनोद पाल, रोहित गुप्ता सहित सभी पदाधिकारियों व कार्रकर्ताओं को बूथवार जिम्मेदारी सौपी गयी है। मंडल अध्यक्ष पवन कुमार के बताया कि 11 जून से शुरू हुए परिवार संपर्क अभियान 15 जून तक अभियान चलाकर मंडल के सभी घरों तक केंद्र व राज्य सरकार की जनसरोकार कल्याणकारी योजनाओं के साथ उपलब्धियों को पहुचाने का कार्य किया जायेगा।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..