थाना कोतवाली पुलिस ने 2 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। कोतवाली पुलिस ने 2 शातिर वाहन चोरो को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी के स्कूटी सहित 4 दोपहिया वाहन बरामद हुए है।जिन्हें पुलिस ने जेल भेज दिया है। कोतवाली इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि बीती रात करीब 9 बजे चौकी प्रभारी कस्बा सुमित कुमार ने टीम के साथ निठोरा रोड कूड़े के ढेर के पास से 2 वाहन चोरो को एक चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। जिन्होंने अपने नाम मुन्ना उर्फ सरजील व जाहिद बताया।












