थाना टोनिका सिटी पुलिस ने शातिर तस्कर को नशीला पदार्थ के साथ किया गिरफ्तार

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। ट्रोनिका सिटी पुलिस ने एक शातिर तश्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा बरामद कर जेल भेज दिया है।

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार तश्कर ने अपना नाम चेतन उर्फ मेहताब पुत्र समीम निवासी खुशहाल पार्क थाना ट्रोनिका सिटी लोनी गाजियाबाद बताया।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त बहुत ही शातिर तश्कर है। जो दिल्ली सहित लोनी क्षेत्र में अवैध गांजे की सप्लाई करता है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध कारोबार बर्दाश्त नही किया जाएगा।











