घेर में सो रहे युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

हर्मेश भाटिया
स्वार. क्षेत्र के गाँव मे घर के पास घेर में सो रहे युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गयी। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं परिजनों के किसी से भी रंजिश होने से इंकार किया है।

घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। घटना को लेकर गाँव के लोग भारी सदमें में हैं। घेर में अज्ञात हमलावरों के द्वारा की गई हत्या की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम भी घटनास्थल पर पहुँच गए। जिन्होंने परिवार वालों से बात की तथा घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया। वहीं स्थानीय पुलिस युवक के साथ सो रहे अन्य परिजनों से अलग अलग ब्यान दर्ज कर रही है।











