कोसी क्षेत्र में भेड़ बकरी चराने के दौरान नदी में डूबे वृद्ध का शव दूसरे दिन हुआ बरामद

वरुण जैन
स्वार.कोसी नदी क्षेत्र में भेड़ बकरी चराने के दौरान नदी में डूबे वृद्ध के शव को दूसरे दिन बरामद किया गया है। बरेली से आई तैराकी पुलिस बल के जवानों ने कोसी नदी की गहराई में उतार कर वृद्ध के शव को खोद निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं वृद्ध के परिवार में घटना से मातम छा गया है।
घटना क्षेत्र के उपनगर मसवासी चौकी क्षेत्र की है।

प्रशासन ने टांडा से गोताखोरों की टीम बुलाई। जिसके बाद गोताखोरों की टीम ने घंटो वृद्ध को खोजने का प्रयास किया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी थी। सोमवार को बरेली से तैराकी पुलिस बल के जवानों की एक टीम घटनास्थल पर पहुँची। तैराकी टीम के जवानों ने कोसी नदी की गहराई में उतार कर वृद्ध चतर सिंह के शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं वृद्ध के परिवार में मातम छा गया है।











