किशन दीक्षित के नेतृत्व में मास्क व सेनिटाइजर एवं राशन किट बांटकर सपाइयो ने मनाया अखिलेश का जन्मदिन
ए जावेद
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर वाराणसी के सपाइयों ने मास्क व सेनेटाइजर बांटकर खुशियों को मनाया। सयुस के जिलाध्यक्ष किशन दीक्षित ने राजेन्द्र प्रसाद घाट पर सुबह जरूरतमंदों के बीच मास्क व सेनेटाइजर का वितरण किया।
इस अवसर पर हमसे बात करते हुवे किशन दीक्षित ने बताया कि समाजवादी पार्टी गरीबो व मजलूमों की पार्टी है। कोरोना महामारी के इस विकट स्थिति में अखिलेश जी ने कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिया है कि पार्टी का हर एक कार्यकर्ता जरूरतमंद लोगों के बीच अपने स्तर से मदद करें। अखिलेश के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए जरूरतमंदों के बीच राशन किट, मास्क व सेनिटाइजर का वितरण किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विष्णु शर्मा, रविकांत विश्वकर्मा, ईशान श्रीवास्तव, शानू सिन्हा, दिलीप कश्यप, विकास श्रीवास्तव, राहुल गुप्ता, आशीष यादव, अशोक यादव नायक, नदीम सिद्दीकी, जितेंद्र पांडेय, ज्ञानू चौरसिया, अभिषेक यादव गुड्डू, पप्पू यादव, जिया सिद्दकी, अजय साहनी, अयान मुजद्दीदी, अर्पित अग्रहरि, दीपेश सेठ आदि लोग शामिल थे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..