वाराणसी के पुर्व सांसद राजेश मिश्रा सड़क दुर्घटना में घायल

तस्लीम अहमद
वाराणसी। वाराणसी के पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता डॉ राजेश मिश्रा जौनपुर जिले में सड़क हादसे में घायल हो गए। उन्हें बदलापुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके साथ वाहन में चालक समेत चार लोग सवार थे।

कार में सवार चार लोगों में से तीन को गंभीर चोट आई है। पूर्व सांसद राजेश मिश्र (57) का पैर फ्रैक्चर हुआ है। वहीं जयप्रकाश मिश्रा (45) को सिर और सर्वेन्द्र कुमार शुक्ला (47) को चेहरे पर चोट आई है। सभी को जौनपुर के एक अस्पताल लाया गया है। दुर्घटना की जानकारी होने पर वाराणसी से कई कांग्रेसजन जौनपुर को जाने के लिए निकल चुके है।












