समाजवादी कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेता स्वर्गीय बाबू यादव को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। गुरुवार को लोनी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं एमएलसी स्वर्गीय एस आर एस यादव (बाबू जी)के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। जहां उनको भावभीनी श्रद्वांजलि दी गई। इस मौके पर सपा नेता मजहर औलाद अली मुखिया ने कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और उनके बलिदान को कभी भुलाया नही जा सकता। पार्टी में उनकी कमी हर समय महसूस की जाएगी।












