थाना टोनिका सिटी पुलिस ने नशीले पाउडर के साथ शातिर तश्कर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शातिर तश्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से भारी मात्रा में नशीला पाउडर बरामद कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
एसएचओ ओपी सिंह ने बताया कि गुरुवार करीब 8 बजे मुखबिर की सूचना पर रामपार्क चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार ने टीम के साथ रामपार्क कॉलोनी से 1 शातिर तश्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 130 ग्राम अवैध नशीला पाउडर एलप्राजोलम बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम यूनुस पुत्र हनीफ निवासी सुधीर इन्कलेव थाना ट्रोनिका सिटी बताया। एसएचओ ने बताया कि अभियुक्त बहुत ही शातिर तश्कर है। जो नशीले पाउडर की छोटी छोटी पुड़िया बनाकर आने जाने वाले लोगो को बेचकर घर का खर्च चलाता था। जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..