डॉ अनुराग टंडन बने ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के वाराणसी ज़ोन अध्यक्ष, डॉ अवधेश सिंह बने सचिव, कांग्रेसजनों में ख़ुशी की लहर

ए जावेद
वाराणसी। ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि थरूर ने प्रसिद्ध नेत्र सर्जन डा० अनुराग टंडन को ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस वाराणसी जोन का अध्यक्ष नियुक्त किया और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में कॉमर्स विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर अवधेश सिंह को सचिव पद के नियुक्त किया। इसकी जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कांग्रेस के पूर्व मंडल प्रवक्ता और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शैलेन्द्र सिंह ने दिया.

इस नियुक्ति से चिकित्सा जगत में भी हर्ष का माहोल देखने को मिला है। हर्ष की इस बेला में कई प्रसिद्द चिकित्सको ने डॉ टंडन को बधाई दिया है। बधाई के क्रम में चिकित्सको का कहना है कि अक्सर हमारी समस्याओं को लोग नज़र अंदाज़ कर देते है। अब डॉ अनुराग टंडन के रूप में मिले प्रतिनिधित्व के कारण हमको राजनैतिक शक्ति भी मिली है और हमारी समस्याओं का निदान होगा।











