टीवी रेटिंग घोटाला – अर्नव गोस्वामी के रिपब्लिक टीवी का डिस्ट्रीब्यूशन हेड गिरफ्तार

मों0 कुमैल
मुंबई: रेटिंग में कथित फेरबदल के मामले में पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के डिस्ट्रीब्यूशन हेड को गिरफ्तार किया है। रेटिंग में इस फेरबदल के जरिये कथित तौर पर दिखाया जाता था कि न्यूज चैनल और इसके प्रोग्राम सबसे ज्यादा देखे जा रहे हैं। मुंबई पुलिस ने चैनल के डिस्ट्रीब्यूशन हेड धनश्याम सिंह को अरेस्ट किया है। अर्नव गोस्वामी द्वारा संचालित टीवी चैनल से जुड़े कथित ‘टीआरपी हेरफेर’ मामले में घनश्याम गिरफ्तार किए जाने वाले 12वें आरोपी है। रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को पुलिस ने पिछले सप्ताह एक अलग मामले में अरेस्ट किया था।












