वाराणसी के हरिश्चंद्र कालेज के पूर्व छात्र नेता जमा खान बने विधायक, तीसरी बार में जीते चुनाव, बोले कांग्रेस नेता लड्डू शाह – सियासत नही दोस्त जीता है चुनाव

तारिक आज़मी
वाराणसी। वाराणसी से छात्र राजनीत से अपनी सियासत की शुरुआत करने वाले हरिश्चन्द्र कालेज के पूर्व छात्र नेता और डीएवी डिग्री कालेज के पूर्व महामंत्री रह चुके जमां खान ने चैनपुर विधानसभा से जीत हासिल कर लिया है। बसपा के टिकट से चुनाव लड़े जमा खान ने यह जीत लगभग 650 मतों के अंतर से हासिल किया है।

एनएसयुआई के बैनर तले चुनाव लड़कर जमा खान ने सफलता प्राप्त किया। इसी दरमियान जब वह महामंत्री थे तभी बीएचयु ने डीएवी कालेज की सम्बधता अनियमित्ताओ के कारण समाप्त कर दिया था। जिसका विरोध कालेज के छात्रो ने जमकर किया था। इस छात्र विरोध का संचालन जमाँ खान के द्वारा किया गया था। इस दरमियान उनके ऊपर पुलिस ने बर्बरता से लाठीचार्ज भी किया था।












