मथुरा – सपाईयों ने मनाया पार्टी के मुखिया नेताजी मुलायम सिंह का 82वां जन्मदिन

रवि पाल
मथुरा। समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व रक्षा मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन जनपद में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोश से मनाया। पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौेन की मौजूदगी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटा।

मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष पंडित भारत भूषण शर्मा ने कहा युवाओं को राजनीति में आने का सबसे ज्यादा अवसर देने वाले मुलायम सिंह यादव युवाओं की राजनीतिक भागीदारी की बात करते हैं उनको शिक्षा रोजगार स्वास्थ्य सेवाएं एवं सामाजिक उत्थान के साथ-साथ पिछड़े एवं गरीब लोगों को साथ लेकर चलने के सिद्धांत पर चलने की सीख देते हैं। उसी तरह अखिलेश यादव भी जाति धर्म से ऊपर उठकर विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की बात करते हैं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से युवा सपा नेता अंकित वार्ष्णेय, विधानसभा अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड अशोक, पूर्व जिला महासचिव लोहिया वाहिनी शाहिद अल्वी, विनय ठाकुर, जिला सचिव शेरा यादव, जीतू ठाकुर, अजय ठाकुर, कुलदीप चौधरी, पंकज ठाकुर, सोनू रावल, अभिषेक भारद्वाज, कुंवर सूर्य प्रताप सिंह, रघु यादव, अनिल चैधरी, धीरज सारस्वत,सोनू अग्रवाल, ठाकुर अंकित सिंह, राजीव दीक्षित, आकाश ठाकुर शिवराज सिंह, राजू पहलवान, केशव दीक्षित, अनिल यादव, आलोक रावत, बिल्लू पंडित, नारायण गौतम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।











