कृषि विधेयको के विरोध में आज किसानो का होगा भारत बंद, 8 दिसंबर को करेगे किसान दिल्ली के सभी रास्ते बंद

आफताब फारुकी
नई दिल्ली। कृषि कानूनों को लेकर गुरुवार को केंद्र सरकार के साथ हुई बातचीत को लेकर शुक्रवार को एक बार फिर एक बार फिर किसान संगठनों ने आपस में चर्चा की। बैठक के बाद संयुक्त किसान मोर्च की प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसानों ने बताया कि हमने मीटिंग में तय किया है कि तीनों कानून को रद्द करे बिना नहीं मानेंगे। उन्होंने बताया कि सरकार कुछ संशोधन करने को तैयार है लेकिन हमने सरकार से साफ कहा है कि सरकार तीनों कानून वापस ले। सिंघु बॉर्डर पर हुई बैठक बाद किसान नेता हरिंदर पाल लखोवाल ने कहा, हमने कल सरकार से कल बात की है। हमने साफ़ कहा है कि तीनों कानून वापस ले।”

किसान नेता अक्षय कंवर ने बताया, “आज की बैठक में तीन निर्णय हुए, पहला ये कि कल जब सरकार से बात होगी तो साफ कर दिया जाएगा कि तीनों कानूनों को वापस लिए जाने के अलावा कोई बातचीत नहीं होगी। दूसरा ये कि कल शनिवार को देशभर में किसान संगठन पीएम मोदी के पुतले फूकेंगे। और तीसरा ये कि 8 दिसंबर को भारत बंद किया जाएगा। टोल प्लाजा को रोका जाएगा।”











