प्रयागराज – एसओजी यमुनापार व बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ शिवम हत्याकांड का मुख्य बदमाश गिरफ्तार

तारिक खान
प्रयागराज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित के मार्गदर्शन में पंचायत चुनाव को देखते हुए वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आज देर शाम एसओजी यमुनापार वृन्दावन राय की टीम को मिली बड़ी सफलता,…

जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक यमुनापार आईपीएस सौरभ दीक्षित ने बताया शिवम सोनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी की छिपे होने की सूचना मिली पुलिस को देखकर बदमाश ने ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी घायल हो गया जिसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया…।।











