पलिया निघासन स्टेट हाईवे पर अज्ञात वाहन ने मारी बाइक को टक्कर,दो युवक गंभीर रूप से घायल, एक की हुई मौत

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी= लखीमपुर खीरी जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहां पर एक अज्ञात वाहन एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन-फानन में एंबुलेंस की सहायता से सीएससी भेज दिया जहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया वहीं दो गंभीर रूप से घायल युवकों का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।

जहां काफी देर बाद ग्रामीणों को जानकारी मिलने पर 108 एंबुलेंस की सहायता से आनन-फानन में ग्रामीणों ने तीनों युवकों को पलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां पर चिकित्सकों ने युवक ओंकार को मृत घोषित कर दिया वही दोनों घायलों को का प्राथमिक उपचार कर उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।उधर घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया जिसके बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक का पंचनामा भरकर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है ।











